कक्षा 7, विज्ञान, अध्याय :3, ऊष्मा
पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी तापमापी में समानता और अंतर लिखिए।उत्तर :
समानताएं:
1 दोनों तापमापी में पारा भरा होता है।
2 दोनों तापमापी ताप मापने के काम आते हैं।
3 दोनों तापमापी पारदर्शक कांच के बने होते हैं।
अंतर या असमानता:
1 प्रयोगशाला तापमापी का प्रयोग वस्तुओं का ताप मापने के लिए किया जाता है जबकि डॉक्टरी तापमापी का उपयोग शरीर का ताप मापने में किया जाता है
2 प्रयोगशाला तापमापी का पारा स्वयं गिर जाता है जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का पारा स्वयं नहीं गिरता
3 प्रयोगशाला तापमापी से तापमान -10 डिग्री c से 110 डिग्री सी तक माप सकते हैं जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का ताप 35 से 42 डिग्री तक ही माप सकते हैं।
4 डॉक्टरी थर्मामीटर छोटा होता है तथा प्रयोगशाला थर्मामीटर बड़ा होता है।
प्रश्न 2 ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा रोधी प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर
ऊष्मा चालक पदार्थ जो आसानी से ऊष्मा या गर्मी को अपने में से गुजरने देते हैं। उन्हें ऊष्मा चालक कहते हैं, जैसे स्टील, तांबा, एलुमिनियम, चांदी आदि ऊष्मा चालक पदार्थ है
ऊष्मा रोधी या कुचालक :वह पदार्थ जो ऊष्मा को अपने में से ना गुजरने दे उन्हें ऊष्मा रोधी या कुचालक पदार्थ कहते हैं , जैसे लकड़ी, प्लास्टिक, वायु, कपड़ा आदि।
प्रश्न 3 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर
1 कोई वस्तु कितनी गर्म है इसकी जानकारी तापमापी द्वारा प्राप्त होती है।
2 उबलते हुए पानी का ताप डॉक्टरी तापमापी से नहीं मापा जा सकता है।
3 ताप को डिग्री सेल्सियस में मापते हैं।
4 बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रकरण को विकिरण कहते हैं।
5 स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याली में रखी गई है यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण चालन प्रकरण द्वारा करें।
6 हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा गहरे रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।
प्रश्न 4 कॉलम A में दिए गए कथनों को कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए।
उत्तर
प्रश्न 5 सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कोई कई परतों का बना वस्त्र अधिक ऊष्मा देता है ,क्यों व्याख्या कीजिए ।
उत्तर सर्दियों में एक मोटे वस्त्र की तुलना में कई परतो का बना वस्त्र अधिक ऊष्मा प्रदान करता है, क्योंकि वस्त्र की जितनी अधिक परते होंगी उनके बीच वायु भी उतनी अधिक इकट्ठे होगी, जो ऊष्मा की कुचालक है । वायु अधिक होने के कारण यह बाहर की ठंड को शरीर तक नहीं जाने देती तथा शरीर की गर्मी को बाहर नहीं जाने देती। इसलिए हमें कंई परतो के बने वस्त्र में अधिक गर्मी मिलती है।
प्रश्न 6 नीचे दिए गए चित्र में अंकित कीजिए कि कहां कहां चालन संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरित हो रही है।
उत्तर
प्रश्न 7 गर्म जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहर दीवारों पर सफेद पेंट किया जाए व्याख्या कीजिए।
उत्तर गर्म जलवायु के स्थानों पर घरों की बाहरी दीवारों को सफेद पेंट करने की सलाह दी जाती है क्योंकि सफेद रंग ऊष्मा का अवशोषण नहीं करता और यह अच्छा परावर्तक होता है। जिस कारण घर अधिक गर्म नहीं होते और हमें गर्मी नहीं लगती इसलिए हमें गर्मी वाले स्थानों पर बाहरी दीवारों पर सफेद पेंट करना चाहिए।
प्रश्न 8 30 डिग्री सी के 1 लीटर जल को 50 डिग्री सी के 1 लीटर के साथ में लाया गया है। मिश्रण का ताप होगा।
उत्तर 30 डिग्री सेल्सियस तथा 50 डिग्री सेल्सियस के बीच
प्रश्न 9 40 डिग्री सी की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40 डिग्री सेल्सियस ताप के जल में डुबोया गया है इस प्रक्रिया में ऊष्मा
उत्तर न तो ऊष्मा लोहे की गोली से जल की ओर तथा न ही जल से लोहे की गोली और स्थानांतरित होगी।
प्रश्न 10 लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में पाया गया है। उत्तर इसका दूसरा सिरा ठंडा नहीं होगा
प्रश्न 11 स्टेनलेस इस्पात की कढ़ाई को प्राय कॉपर की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है।
उत्तर : स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा तांबा ऊष्मा का अच्छा चालक है, इसलिए यह तली लगाई जाती है।
Post a Comment