कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक sanshleshit reshe aur plastic
🇮🇳 रेशे किसे कहते हैं।
पोशाक कपड़ों से बने होते हैं। कपड़े विभिन्न प्रकार के धागों से मिलकर बने हैं। और धागे विभिन्न रेशों से मिलकर बने होते हैं।
🇮🇳 रेशे कितने प्रकार के होते हैं:
रेशे मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: प्राकृतिक रेशे तथा कृत्रिम रेशे।
🇮🇳 प्राकृतिक रेशे :
जैसे कपास,ऊन,रेशम आदि पौधों या जंतुओं से प्राप्त होते हैं। उन्हें प्राकृतिक रेशे कहते हैं।
🇮🇳 संश्लेषित या मानव निर्मित या कृत्रिम रेशे:
ऐसे रेशे जो मानव द्वारा कारखानों में रसायनिक पदार्थों से निर्मित किए जाते हैं। उन्हें कृत्रिम या मानव निर्मित रेशे कहते हैं।
जैसे पॉलिएस्टर, नायलॉन,पॉलीथिन आदि।
🇮🇳 बहुलक किसे कहते हैं।
अधिकतर बहुलक संश्लेषित रेशे होते हैं।
बहुलक में रासायनिक पदार्थों की छोटी अनेक इकाइयां मिलकर एक बड़ी एकल इकाई बनाते हैं। बहुलक को ग्रीक भाषा में पॉलीमर भी कहते हैं। पॉली का अर्थ है- अनेक, मर का अर्थ है- इकाई।
🇮🇳 एक प्राकृतिक बहुलक का उदाहरण दीजिए।
कपास एक प्राकृतिक बहुलक है। जिसे सैलूलोज भी कहते हैं। यह ग्लूकोज की अनेक इकाइयों से मिलकर बना होता है।
🇮🇳 संश्लेषित रेशों के विभिन्न प्रकार बताइए।
🇮🇳A रेयान
रेशम के कीट से हमें रेशम प्राप्त होता है। लेकिन यह बहुत महंगा होता है। इसलिए रेशम को कृत्रिम रूप से बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने प्रयास किया। 19वीं सदी के अंत तक वैज्ञानिकों ने रेशम के समान गुणों वाले रेशे को प्राप्त कर लिया। यह रेशा कास्ट लुगदी के रसायनिक उपचार से प्राप्त किया जाता है। यह रेयान अथवा कृत्रिम रेशम कहलाता है। रेयान में रेशम के समान गुण होते हैं। लेकिन यह सस्ता होता है। रेयान को कपास के साथ मिलाकर चादर तथा ऊन के साथ मिलाकर कालीन य गलीचा बनाते हैं।
🇮🇳B नायलॉन
नायलॉन एक अन्य मानव निर्मित रेशा है। इसे 1931 में बिना किसी प्राकृतिक कच्चे माल से बनाया गया इसका निर्माण कोयला, जल और वायु से किया गया यह पहला पूर्ण संश्लेषित रेशा था।
नायलॉन रेशा बहुत मजबूत और हल्का होता है। इससे पैराशूट, चट्टानों पर चढ़ने हेतु रस्से बनाए जाते हैं। नायलॉन से निर्मित अनेक वस्तुएं हैं :जैसे जुराबे, रस्से, तंबू, दांत साफ करने का ब्रश, कारों की सीट के पट्टे, स्लीपिंग बैग पर्दे आदि।
नायलॉन का तार इस्पात के तार से भी अधिक मजबूत होता है।
🇮🇳 पॉलिएस्टर POLYESTER
यह भी एक संश्लेषित रेशा है। इससे बने कपड़ों में आसानी से सिलवटे नहीं पड़ती और आसानी से धुल जाता है। टेरिलीन एक लोकप्रिय पॉलिएस्टर है। यह वस्त्र निर्माण में उपयोग होता है। पॉलिएस्टर: एस्टर रसायन की अनेक इकाइयों को मिलाकर बनाया जाता है। पॉलिएस्टर को पॉलीकॉट, पॉलीवूल, टेरीकॉट आदि नामों से बेचा जाता है।
पॉलीकॉट= पॉलिएस्टर तथा कपास का मिश्रण है ।
पॉलीवूल= पॉलिएस्टर और ऊन का मिश्रण है।
🇮🇳 पेट (PET: Polyethylene terephthalate ) पॉली एथिलीन टरथलेट
🇮🇳 एक्रेलिक
एक्रेलिक एक ऐसा संश्लेषित रेशा है। जो ऊन की तरह दिखाई देता है। जंतुओं से प्राप्त ऊन काफी महंगी पड़ती है। परंतु ऊन के समान गुण वाला एक्रिलिक हमें सस्ता पड़ जाता है। यह अधिक टिकाऊ है। ऐक्रेलिक से स्वेटर या गर्म कपड़े बनाए जाते।
🇮🇳 संश्लेषित रेशों से बने कपड़े पहनते समय सावधानियां
संश्लेषित रेशों से बने हुए कपड़े पहनकर हम प्रयोगशाला या रसोईघर में कार्य नहीं कर सकते क्योंकि यह आग लगने पर गर्म होकर पिघल जाती है और हमारे शरीर से चिपक जाते हैं। जिससे यह हमारी त्वचा को जला देता है।
🇮🇳 संश्लेषित रेशों को पेट्रोरसायन क्यों कहते हैं
संश्लेषित रेशे पेट्रोलियम जैसे कच्चे सामान से बनते हैं। इसलिए ने पेट्रोरसायन कहते हैं।
🇮🇳 संश्लेषित रेशों के लाभ या गुणधर्म
🕴️संश्लेषित रेशे जल्दी सूख जाते हैं
🕴️लंबे समय तक चलते हैं
🕴️सस्ते होते हैं।
🕴️आसानी से मिल जाते हैं
🕴️ रखरखाव भी आसान है
🇮🇳 प्लास्टिक
संश्लेषित रेशों की तरह प्लास्टिक एक बहुलक है।
प्लास्टिक में इकाइयां एक ही प्रकार की नहीं होती। यह रैखिक या तिर्यकबंद होती है।
🇮🇳 प्लास्टिक के गुण लिखें
🚓प्लास्टिक आसानी को सांचे में ढाला जा सकता है।
🚓इसका पुनः उपयोग किया जा सकता है।
🚓इसे विभिन्न रंगों में रंगा जा सकता है।
🚓इसे पतली चादरों बदला जा सकता है। 🚓इसकी तारे बनाई जा सकती हैं।
🇮🇳 पॉलीथिन क्या है
पॉलीथिन (polythene: Poly+ethene) प्लास्टिक का एक उदाहरण है। जो सामान्य उपयोग में आने वाली पॉलिथीन थैलियां बनाने के काम आता है।
हमें पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करना चाहिए। क्योंकि यह प्रदूषण का बहुत बड़ा कारण बन चुका है।
🇮🇳 प्लास्टिक कितने प्रकार के होते हैं।
प्लास्टिक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं।
🇮🇳 थर्मोप्लास्टिक:
ऐसा प्लास्टिक जो गर्म करने पर आसानी से मुड़, विकृत य आकार बदल लेता है। उसे थर्मोप्लास्टिक कहते हैं। जैसे पॉलिथीन और पीवीसी(PVC: POLY VINYL CHLORIDE )थर्मो प्लास्टिक के उदाहरण हैं। इनका उपयोग खिलौने, कघियां, विभिन्न प्रकार के बर्तन बनाने में किया जाता है।
🇮🇳 थर्मोसेटिंग प्लास्टिक:
ऐसी प्लास्टिक जो एक बार सांचे में ढाल दिया जाए तो उन्हें गर्म नहीं किया जा सकता। यह थर्मोसेटिंग प्लास्टिक कहलाती है। जैसे बेकलाइट और मेलामाइन इसके उदाहरण हैं।
🇮🇳 बैकेलाइट ऊष्मा तथा विद्युत का कुचालक है। यह बिजली के स्विच, विभिन्न बर्तनों के हत्थे या हैंडल बनाने के काम आता है।
🇮🇳 मेलामाइन
आग प्रतिरोधक है तथा प्लास्टिक की अपेक्षा ऊष्मा को सहने की अधिक क्षमता रखता है। यह ऐसे फर्श की टाइलें , रसोई के बर्तन, कपड़े बनाने के काम आता है, जो आग का प्रतिरोध करते हैं।
आग बुझाने वाले कर्मचारियों के कपड़ों पर मेलामाइन की परत लगी होती है, जो उन्हें आग से बचाती हैं।
🇮🇳 प्लास्टिक का उपयोग या लाभ लिखें।
🚓प्लास्टिक के सामान हल्के होते हैं।
🚓कम कीमत होती है।
🚓अच्छी सामर्थ्य या मजबूती है।
🚓उपयोग में आसान होते हैं
🚓यह धातुओं की अपेक्षा हल्के होते हैं
🚓इनका उपयोग कारों,वायुयानों,अंतरिक्षयान में भी होता है।
🚓यह अभिक्रियाशील नहीं होता है
🚓यह विद्युत तथा ऊष्मा का कुचालक होता है।
🚓टेफलॉन का उपयोग न चिपकने वाले बर्तन बनाने में किया जाता है।
🇮🇳 जैव निम्नीकरणीय पदार्थ
ऐसे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया जैसे जीवाणु की क्रिया द्वारा अपघटित हो जाते हैं या गल सडकर मिट्टी बन जाते हैं। उन्हें जैव निम्नीकरणीय पदार्थ कहते हैं। जैसे सब्जियों के छिलके, पेड़-पौधे, जीव जंतु आदि।
🇮🇳 जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थ
ऐसे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से विघटित या गलते सडते नहीं उन्हें जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थ कहते हैं। जैसे प्लास्टिक, पॉलीथिन, टिन एलुमिनियम आदि।
🇮🇳 प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण व समस्याओं से बचने के उपाय लिखिए।
🚓प्लास्टिक का हमें कम से कम उपयोग करना चाहिए।
🚓प्लास्टिक, पॉलिथीन को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए।
🚓प्लास्टिक की थैलियों को जलाशयों में या सड़क पर नहीं फेंकना चाहिए।
🚓खरीदारी के लिए जाते समय सूती कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं
🚓प्लास्टिक के बर्तनों के स्थान पर समारोह में स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें।
🚓🇮🇳5R सिद्धांत याद रखें
Reduce उपयोग कम करिए
Reuse उपयोग बार-बार कीजिए
Recycle पुनः चक्रित कीजिए
Recover पुनः प्राप्त करिए
Refuse उपयोग ना करें
🇮🇳🇮🇳अभ्यास के प्रश्न उत्तर
1 कुछ रेशे संश्लेषित क्यों कहलाते हैं?
उत्तर : ऐसे रेशे जो मानव द्वारा कारखानों में रसयनिक पदार्थों से निर्मित किए जाते हैं। उन्हें कृत्रिम या मानव निर्मित रेशे कहते हैं।
जैसे पॉलिएस्टर, नायलॉन,पॉलीथिन आदि।
2 सही उत्तर को चिन्हित कीजिए।
रेयान एक संश्लेषित रेशा नहीं है क्योंकि?
उत्तर ख इसे कास्ट लुगदी से प्राप्त किया जाता है।
3 उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर
क संश्लेषित रेशे कृत्रिम रेशे अथवा मानव निर्मित रेशे कहलाते हैं।
ख संश्लेषित रेशे कच्चे माल से संश्लेषित किए जाते हैं जो पेट्रोरसायन कहलाते हैं।
ग संश्लेषित रेशे की भांति प्लास्टिक भी एक मानव निर्मित रेशा है।
4 नायलॉन से निर्मित 2 वस्तुओं के नाम बताइए जो नायलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती हो।
उत्तर : पैराशूट के रस्से, कार सीटबेल्ट।
5 खाद्य पदार्थों का संचय करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ बताइए।
उत्तर :प्लास्टिक के पात्र हल्के होते हैं।
प्लास्टिक के पात्र मजबूत होते हैं।
प्लास्टिक के पात्र पारदर्शी होते हैं।
प्लास्टिक के पात्र सस्ते होते हैं।
6 थर्मोप्लास्टिक तथा थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के मध्य अंतर लिखिए।
उत्तर
थर्मोप्लास्टिक
ऐसा प्लास्टिक जो गर्म करने पर आसानी से मुड़, विकृत य आकार बदल लेता है। उसे थर्मोप्लास्टिक कहते हैं। जैसे पॉलिथीन और पीवीसी(PVC: POLY VINYL CHLORIDE )थर्मो प्लास्टिक के उदाहरण हैं। इनका उपयोग खिलौने, कघियां, विभिन्न प्रकार के बर्तन बनाने में किया जाता है।
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक
ऐसी प्लास्टिक जो एक बार सांचे में ढाल दिया जाए तो उन्हें गर्म नहीं किया जा सकता । यह थर्मोसेटिंग प्लास्टिक कहलाती है। जैसे बेकलाइट और मेलामाइन इसके उदाहरण हैं।
बैकेलाइट ऊष्मा तथा विद्युत का कुचालक है यह बिजली के स्विच, विभिन्न बर्तनों के हत्थे या हैंडल बनाने के काम आता है।
7 थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाए जाते हैं?
डेगची के हत्थे
उत्तर क्योंकि थर्मोसेटिंग प्लास्टिक विद्युत का कुचालक है। जिसके कारण हम डेगची के हत्थे को हाथों से पकड़कर गर्म बर्तन को आसानी से उठा सकते हैं।
विद्युत स्विच बोर्ड या प्लग
उत्तर : थर्मोसेटिंग विद्युत का कुचालक है। जिसके कारण हम इसके स्विच, स्विच बोर्ड बनाते हैं।ताकि हमें विद्युत का झटका ना लग सके।
8 निम्नलिखित पदार्थों को पुनः चक्रित हो सकते हैं और पुनः चक्रित नहीं किए जा सकते हैं। में वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर :पुनः चक्रित किए जाने वाले पदार्थ: प्लास्टिक खिलौने, सामग्री लाने वाले थैले, प्लास्टिक के कटोरे ,प्लास्टिक की कुर्सियां, बॉल पॉइंट पेन, विद्युत तारों के प्लास्टिक आवरण।
पुनः चक्रित नहीं किए जाने वाले पदार्थ:
टेलीफोन यंत्र, कुकर के हत्थे ,विद्युत स्विच।
9 राणा गर्मियों के लिए कमीज खरीदना चाहता है। उसे सूती कमीज खरीदनी चाहिए या संश्लेषित कारण सहित राणा को सलाह दीजिए।
उत्तर राणा को गर्मियों के लिए सूती कमीज खरीदनी चाहिए ,क्योंकि सूती कमीज ऊष्मा की कुचालक होने के कारण गर्मियों में आसानी से ऊष्मा का अवशोषण नहीं कर पाती। जिसके कारण राणा को गर्मियों में सूती कमीज पहनने पर गर्मी नहीं लगेगी। इसके अतिरिक्त सूती कमीज पसीने को आसानी से सोख लेती है और शरीर को ठंडक देती है।
10 उदाहरण देकर प्रदर्शित कीजिए कि प्लास्टिक की प्रकृति असंक्षारक होती है।
उत्तर
प्रयोगशाला में रासायनिक पदार्थों के संग्रहण में प्लास्टिक बर्तनों का प्रयोग होता है।
खाद्य पदार्थों के संग्रहण के लिए प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग होता है।
प्लास्टिक की वस्तुएं लबे समय तक अपघटित नहीं होती,पर्यावरण में रहती है।
11 क्या दांत साफ करने वाले ब्रश का हैंडल और ब्रश ब्रिस्टल एक ही पदार्थ के बनाने चाहिए ,अपना उत्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर दांत साफ करने वाले ब्रश क हैंडल
कठोर प्लास्टिक का होना चाहिए। ताकि उसको असानी से हाथ में पकड़ा जा सके तथा ब्रश के ब्रिस्टल नरम प्लास्टिक के होने चाहिए। ताकि वह हमारे मसूड़ों को नुकसान ना पहुंचा सके।
12 जहां तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिये है, इस कथन पर सलाह दीजिए।
उत्तर प्लास्टिक को अपघटित होने में हजारों साल लग जाते हैं, क्योंकि यह जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थ है। प्लास्टिक के उपयोग के बाद यह हमारे पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या बन गया है। इसलिए हमें प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए, जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।
13 कॉलम -A तथा कॉलम -B में मिलान कीजिए ।
पॉलिएस्टर--- कपड़े में आसानी से बल नहीं पड़ते।
टेफलोन---- ना चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों के निर्माण में उपयोग में लाया जाता है।
रेयान ---कास्ट लुगदी का उपयोग कर तैयार किया जाता है।
नायलॉन ---पैराशूट और मोजा बनाने में उपयोग किया जाता है।
14 संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है, टिप्पणी कीजिए।
उत्तर संश्लेषित रेशे बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कच्चा माल पेड़ पौधों से प्राप्त नहीं किया जाता। संश्लेषित रेशे बनाने में केवल रसायनिक पदार्थों का प्रयोग होता है। जिस कारण हमें पेड़ नहीं काटने पड़ते। इसलिए संश्लेषित रेशे आने के बाद वनो को बचाया जा रहा है।
15 यह प्रदर्शित करने के लिए एक क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए, कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत का कुचालक है।
उत्तर थर्मो प्लास्टिक का उपयोग विद्युत तारों के आवरण बनाने में किया जाता है। क्योंकि इसमें से विद्युत धारा नहीं गुजरती। इसलिए हम कह सकते हैं कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत की कुचालक है।
-----------------+++--------------------

Post a Comment