कक्षा 10 विज्ञान सेट 2
कक्षा दसवीं विज्ञान प्रश्न पत्र
अंक: 30 समय 1 घंटा
बहुविकल्पीय प्रश्न (5 अंक)
* 1 निम्नलिखित में से कौन-सा धातु का गुण नहीं है?
* (a) चमकदार
* (b) ध्वनि उत्पन्न करते हैं
* (c) विद्युत के कुचालक
* (d) तन्य
* 2 कार्बन के अपररूपों में कौन सा सबसे कठोर होता है?
* (a) ग्रेफाइट
* (b) हीरा
* (c) फुलरीन
* (d) कोयला
* 3 विद्युत बल्ब में कौन सी गैस भरी होती है?
* (a) ऑक्सीजन
* (b) नाइट्रोजन
* (c) आर्गन
* (d) हाइड्रोजन
*4 निम्न में से कौन सा एक संक्षारण को रोकने का उपाय है?
* (a) धातुओं को नम वातावरण में रखना
* (b) धातुओं पर तेल या ग्रीस का लेप लगाना
* (c) धातुओं को खुले में रखना
* (d) धातुओं को नमक के पानी में डुबाना
* 5 कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उपयोग किसमें किया जाता है?
* (a) दहन को बढ़ाने में
* (b) शीतल पेय बनाने में
* (c) श्वसन में
* (d) जल को शुद्ध करने में
लघु उत्तरीय प्रश्न (10 अंक, 2 अंक प्रत्येक)
* 6 धातु और अधातु में दो अंतर बताइए।
*7 संक्षारण क्या है? इसे कैसे रोका जा सकता है?
*8 कार्बन के दो अपररूपों के नाम लिखिए और उनके उपयोग बताइए।
*9 विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव क्या है?
* 10 CH4 या मीथेन की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना लिखिए
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (15 अंक, 5 अंक प्रत्येक)
* 11 विद्युत परिपथ में समांतर क्रम तथा श्रेणी क्रम के विषय में समझाएं।
* 12 धातुओं और अधातुओं के भौतिक तथा रासायनिक गुणों की तुलना कीजिए।
*13 संतृप्त हाइड्रोकार्बन तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझाइए।

Post a Comment