पादपों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1 पूरा पाठ समझिए आसान भाषा में padapon mein poshan
अध्याय: 2 पादपों में पोषण
By: BR KAPOOR
आसान भाषा में पाठ की परिभाषाएं:
पोषक : ऐसे तत्व जो भोजन से प्राप्त होते हैं और हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं , उन्हें पोषक कहते हैं।
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा, खनिज, जल भोजन के मुख्य पोषक तत्व या घटक कहलाते हैं।
पोषण: जीव जंतु या पेड़ पौधे अपने आप को जीवित रखने के लिए भोजन करते हैं। जिसे पोषण कहते हैं ।
पोषण दो प्रकार का होता है:
1 स्वपोषण
2 विषम पोषण
स्वपोषण: जब जीव जंतु अपना भोजन स्वयं बनाएं उसे स्वपोषण कहते हैं। ऐसे जीव जंतु जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। उन्हे स्वपोषी कहते हैं। जैसे पेड़, पौधे ।
विषम पोषण: जब जीव जंतु अपना भोजन किसी और से प्राप्त करें, उसे विषम पोषण कहते हैं और जो जीव ,जंतु अपना भोजन दूसरों से प्राप्त करता है, उन्हें विषमपोषी जीव कहते हैं। जैसे मनुष्य, गाय, शेर आदि सभी विषमपोषी जीव हैं।
रंध्र : पेड़ पौधों के पत्तों में पाए जाने वाले छोटे-छोटे छेद को रंध्र कहते हैं। इन्हीं रंध्र से पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेते हैं और ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं।
क्लोरोफिल: पौधों की पत्तियों में पाए जाने वाले हरे रंग के वर्णक को क्लोरोफिल कहते हैं। क्लोरोफिल के कारण पत्तियों का रंग हरा होता है।
प्रकाश संश्लेषण या पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम: पेड़ पौधे जिस विधि द्वारा अपना भोजन तैयार करते हैं, उसे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम कहते हैं।
पौधे पत्तियों में उपस्थित रंध्र, क्लोरोफिल की उपस्थिति में जल, कार्बन डाइऑक्साइड गैस Co2, सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके कार्बोहाइड्रेट या मंड के रूप में भोजन का निर्माण करते हैं। तथा पर्यावरण में ऑक्सीजन गैस O2 छोड़ते हैं। इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।
यह भोजन पत्तियों में जमा हो जाता है, इसलिए पतियों को पौधों की खाद्य फैक्ट्री कहते हैं।
परपोषी या परजीवी: ऐसे जीव जो अपना भोजन दूसरे जीव के शरीर पर रहकर उसी से प्राप्त करें, उन्हें परपोषी या परजीवी कहते हैं। जैसे अमरबेल, जुं, चिचड़ आदि परजीवी हैं।
कीटभक्षी पादप: ऐसे पौधे जो अपने भोजन के रूप में कीट- पतंगों को खाते हैं। उन्हें कीटभक्षी पादप कहते हैं। जैसे घटपर्णी (पिटचर पादप) ,विनस फ्लाई ट्रैप, सनडयू आदि कीट पक्षी पादप के उदाहरण हैं।
मृतजीवी: ऐसे जीव- जंतु जो अपना भोजन मृत या गली- सड़ी वस्तुओं को बनाते हैं, उन्हें मृतजीवी कहते हैं। जैसे छत्रक (मशरूम), कवक( फंजाई) आदि मृतजीवी पोषण करते हैं।
सहजीवी: ऐसे जीव जंतु या पेड़ पौधे जो एक साथ रहकर एक दूसरे की जीवन में सहायता करते हैं। उन्हें सहजीवी कहते हैं। जैसे वृक्ष तथा कवक, लाइकेन में शैवाल तथा कवक एक दूसरे के साथ रहते हैं।
मृदा पोषण: मृदा में अधिक फसल उगाने से मृदा के पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक आदि कम हो जाते हैं। इन पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए फलीदार पौधे जैसे चना, मटर ,मूंग, सेम फली आदि को खेतों में बोया जाता है। इनकी की जड़ों में राइजोबियम नामक जीवाणु पाए जाते हैं। यह मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं और मिट्टी को पोषक तत्व नाइट्रोजन को नाइट्रेट में बदल कर प्रदान करते हैं।
अभ्यास के प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. जीवों को भोजन की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर. भोजन की आवश्यकता सभी जीवों को कई उद्देश्यों के लिए होती है:
(ए) भोजन का मुख्य कार्य विकास में मदद करना है।
(बी) भोजन चलने, भागन,उठने जैसी गतिविधियों के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
(सी) शरीर के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करने के लिए भी भोजन की आवश्यकता होती है।
(d) भोजन हमें रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरोध प्रदान करता है और हमें संक्रमणों से बचाता है
प्रश्न 2
परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
परजीवी ऐसे जीव हैं जो दूसरे जीवो के शरीर पर रहकर वहीं से भोजन तथा आश्रय ग्रहण करते हैं जैसे जुं, चीचड अमरबेल आदि।
मृतजीवी ऐसे जीव है जो मृत वस्तुओं को अपना भोजन बनाते हैं और जीवित रहते हैं जैसे
खूंभ, मशरूम आदि।
प्रश्न 3. आप पत्तियों में मंड या स्टार्च की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे?
उत्तर. आयोडीन परीक्षण द्वारा पत्तियों में स्टार्च की उपस्थिति का परीक्षण किया जा सकता है। जब हम पत्ती से क्लोरोफिल को अल्कोहल में उबालकर निकालते हैं और फिर आयोडीन के घोल की 2 बूंद डालते हैं, तो इसका रंग नीला हो जाना स्टार्च की उपस्थिति को दर्शाता है।
प्रश्न 4. हरे पौधों में भोजन के संश्लेषण की प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर. हरे पौधों की पत्तियों में क्लोरोफिल होता है। पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में भोजन बनाने के लिए CO2 तथा जल का उपयोग करती हैं।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1 पौधों में पोषण Q4
प्रश्न 5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पौधे भोजन के मूलभूत स्रोत हैं।
उत्तर
उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1 पौधों में पोषण Q5
प्रश्न 6. रिक्त स्थान भरें:
(ए) क्योंकि हरे पौधे अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं। इसलिए हरे पौधों को ________________ कहा जाता है।
(बी) पौधों द्वारा संश्लेषित भोजन ________________ के रूप में संग्रहीत किया जाता है।
(सी) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा ________________ नामक वर्णक द्वारा संग्रहित कर ली जाती है
(डी) प्रकाश संश्लेषण के दौरान पौधे ________________ लेते हैं और ________________ छोड़ते हैं।
उत्तर.
(ए) स्वयंपोषी
(बी) स्टार्च या मंड
(सी) क्लोरोफिल
(डी) कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन
प्रश्न 7. निम्नलिखित कथनों से संबंध पारिभाषिक शब्द लिखिए।
(i) पीत दुर्बल तने वाला एक परजीवी पौधा।
(ii) एक पौधा जिसमें स्वपोषी और विषमपोषी दोनों प्रकार के पोषण होते हैं।
(iii) वे रंद्र जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान होता है।
उत्तर.
(i) अमरबेल,
(ii) कीटभक्षी या पिचर पादप
(iii) रंध्र
प्रश्न 8. सही जवाब पर सही का निशान लगाएं:
(ए) अमरबेल इसका एक उदाहरण है:
(i) स्वपोषी (ii) परजीवी (iii) मृतजीवी (iv) परपोषी
(बी) पौधे जो कीड़ों को फँसाते हैं और खाते हैं:
(ए) अमरबेल (ii) गुड़हल (iii) पिचर प्लांट (iu) गुलाब
उत्तर. (ए) (ii) परजीवी (बी) (iii) पिचर प्लांट
प्रश्न 9. कॉलम I में दिए गए शब्दों का कॉलम II में शब्दों से मिलान कीजिए।
उत्तर
कॉलम 1--- कॉलम 2
क्लोरोफिल-- -- -पत्ती
नाइट्रोजन--- जीवाणु
अमरबेल-- परजीवी
जंतु-- परपोषी
कीटभक्षी-- घटपर्णी या पिचर पादप
प्र.10 यदि कथन सत्य है तो 'T' तथा असत्य होने पर 'F' चिन्हित करें।
(i) प्रकाश संश्लेषण से कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है। (टी / एफ)
(ii) वे पौधे जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं मृतपोषी कहलाते हैं। (टी / एफ)
(iii) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है। (टी / एफ)
(iv) प्रकाश संश्लेषण से सौर ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है। (टी / एफ)
उत्तर. (I) एफ, (ii) एफ, (iii) टी, (iv) टी
.निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न 11 पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड लिए जाती है?
(i) मूल रोम (ii) रंध्र (iii) पत्ती शिराएँ (iv) बाह्यदल
उत्तर. (ii) रंध्रों
प्र.12
वायुमंडल से मुख्यतः कस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं वह है?
(i) जड़ें (ii) तना (iii) फूल (iv) पत्तियां
उत्तर. (iv) पत्तियां
-------------------------

Post a Comment