Class 6th Science Chapter 1 - भोजन : यह कहाँ से आता है?
कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 16 कचरा संग्रहण एवं निपटान अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1
भोजन यह कहां से आता है
महत्वपूर्ण नोट्स :-
खाने योग्य पदार्थ को खाद्य पदार्थ कहते हैं। जैसे अनाज फल सब्जियां आदि।
🎈संघटक:-
भोजन बनाने के लिए जिस कच्ची सामग्री की आवश्यकता होती है , उसे उस भोजन के संघटक कहते हैं ,जैसे रोटी बनाने के लिए आटा व जल की आवश्यकता होती है इसलिए आटा और जल ,रोटी के संघटक हैं।
🎈खाद्य पदार्थ के स्रोत:-
जहां से हमें खाद्य सामग्री मिलती है, उन्हें खाद्य स्रोत कहते हैं जैसे पेड़-पौधे, जीव जंतु।
🎈पादप उत्पाद:-
जो खाने योग्य पदार्थ हमें पेड़ पौधों से प्राप्त होते हैं, उन्हें पादप उत्पाद कहते हैं। जैसे अन्न ,सब्जियां ,फल आदि पादप उत्पाद है।
🎈जान्तव उत्पाद :-
ऐसे खाद्य पदार्थ जो हमें जंतुओं से प्राप्त होते हैं ,उन्हें जान्तव उत्पाद कहते हैं। जैसे दूध ,मांस ,अंडे आदि।
🎈भोजन के रूप में पौधे के भाग:-
भोजन के रूप में पौधे के विभिन्न भाग खाते हैं। जैसे जड़ ,तना ,पत्ती ,बीज आदि।
🎈अंकुरित बीज:-
जब बीजों को पानी में भिगोकर रखने से उनमें अंकुर आ जाते हैं, तो उन्हें अंकुरित बीज कहते हैं। जैसे अंकुरित मूंग, चना आदि खाने के काम आते हैं।
🎈मकरंद:-
मधुमक्खियां फूलों से मीठे रस को एकत्रित करके शहद बनाती है । फूलों के इस रस को मकरंद कहते हैं।
मधुमक्खियां मकरंद का भंडारण छत्तौं में कर लेती हैं, ताकि वे इसका पूरे वर्ष प्रयोग कर सकें।
🎈भोजन के आधार पर जंतु:-
भोजन के आधार पर जंतुओं को 3 वर्गों में बांटा गया है।
🎈शाकाहारी जंतु:-
ऐसे जंतु जो केवल पादप उत्पाद या पेड़ पौधों से प्राप्त भोजन खाते हैं। उन्हें शाकाहारी जंतु कहते हैं। जैसे गाय, भैंस, तोता आदि।
🎈मांसाहारी जंतु:-
ऐसे जंतु जो जंतुओं से प्राप्त मांस खाते हैं, उन्हें मांसाहारी जंतु कहते हैं। जैसे शेर, चीता आदि।
🎈सर्वाहारी जंतु :-
ऐसे जंतु जो मांस तथा अनाज दोनों खाते हैं , उन्हें सर्वाहारी जंतु कहते हैं। जैसे कौवा, मनुष्य, बिल्ली, कुत्ता आदि।
अभ्यास के प्रश्न उत्तर
1 :-
क्या सभी जीवो को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर:-
नहीं, क्योंकि सभी जीव जंतुओं की शारीरिक संरचना अलग-अलग होती है, इसलिए उन्हें अलग-अलग तरह के भोजन की आवश्यकता होती है। जैसे शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी जंतु।
2 :-
5 पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है।
उत्तर :-
पौधा ------ -- खाया जाने वाला भाग
आलू ----- ---- तना
गाजर, मूली --- जड़
पालक --------- पता
गन्ना -------- तना
गेहूं ,चना ----- बीज
आम ------------ फल
3:-
कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कालम दो से कीजिए।
उत्तर:-
कॉलम 1 ---------कॉलम 2
1 दूध ,दही, पनीर ----- सभी जंतु उत्पाद हैं
2 पालक ,फूल, गोभी, गाजर----- सब्जियां है
3 शेर एवं बाग -------दूसरे जंतुओं को खाते हैं
4 शाकाहारी--- पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं
4:-
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर:-
1 बाघ एक मांसाहारी है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
2 हिरण केवल पादप उत्पादक आता है इसलिए उसे शाकाहारी कहते हैं।
3 तोता केवल पादप उत्पाद आता है।
4 जो दूध हमें हम पीते हैं, वह प्राय गाय भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु उत्पाद है।
4 हमें चीनी गन्ने से मिलती है।
--------------------------

Post a Comment