Best notes of study material of science in hindi and english of class 6th, 7th, 8th .

6th 1st science भोजन के घटक bhojan ke Ghatak class 6 vigyan

   
कक्षा 6 
विषय  विज्ञान 
अध्याय 1 भोजन के घटक

    संपूर्ण अध्याय की मुख्य बातें
🍎पोषक तत्व
हमारे भोजन में कुछ आवश्यक घटक होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं। इन घटकों को हम पोषक तत्व कहते हैं। हमारे भोजन में मुख्य पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा ,विटामिन तथा खनिज लवण हैं। 
🍎खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट या मंड की जांच
खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट मुख्य मंड तथा शर्करा के रूप में होते हैं। इनकी जांच हम आयोडीन की सहायता से कर सकते हैं। खाद्य सामग्री काटकर उस पर आयोडीन की दो या तीन बूंदे डालने पर, यदि उसका रंग नीला या काला हो जाता है। तो उसमें मंड या कार्बोहाइड्रेट उपस्थित है। आलू में मंड का परीक्षण करते हुए
🍎खाद्य पदार्थ में प्रोटीन का परीक्षण
खाद्य सामग्री में प्रोटीन के परीक्षण के लिए पहले खाद्य सामग्री को पीसकर टेस्ट ट्यूब में डालेंगे। उसमें ड्रॉपर की सहायता से दो बूंद कॉपर सल्फेट का विलयन तथा 10 बुंद कास्टिक सोडा विलयन डालेंगे। उसे कुछ मिनट के लिए हिला कर रख देंगे । यदि खाद्य पदार्थ का रंग बैंगनी हो जाता है, तो उसमें प्रोटीन उपस्थित है।
🍎खाद्य सामग्री में वसा का परीक्षण
खाद्य पदार्थ की थोड़ी मात्रा लीजिए। इसे एक कागज के टुकड़े मे लपेट पर हाथ से दबाइए। कागज फटने ना पाए । अब कागज को सीधा करके ध्यान पूर्वक देखिए, यदि कागज पर तेल के धब्बे दिखाई दे, तो खाद्य सामग्री में वसा है।
🍎विभिन्न पोषक तत्वों के कार्य
🍎कार्बोहाइड्रेट्स 
कार्बोहाइड्रेट से हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान होती है। कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को ऊर्जा देने वाला भोजन भी कहते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स के मुख्य स्रोत हैं।
🍎वसा 
वसा यक्त भोजन खाने से भी हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। वसायुक्त अधिक भोजन खाने से मोटापा हो जाता है। इसके मुख्य स्रोत इस प्रकार से हैं।
🍎प्रोटीन 
प्रोटीन हमारे शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। प्रोटीन युक्त भोजन को शरीर वर्धक भोजन भी कहते हैं। प्रोटीन के मुख्य स्रोत निम्न है।
🍎विटामिन
विटामिन रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। विटामिन हमारी आंख, हड्डियों त्वचा, मसूड़ों को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। विटामिन A,B,C,D,तथा K विटामिन के प्रकार हैं। विटामिनों के एक समूह को विटामिन B कांपलेक्स भी करते हैं । विटामिनों के मुख्य स्त्रोत इस प्रकार हैं।
🍎आयोडीन 
मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयोडिन आवश्यक है। आयोडीन के मुख्य स्रोत निम्न प्रकार है।
🍎फास्फोरस 
फास्फोरस के मुख्य स्रोत निम्न प्रकार है
🍎लोहा तथा कैल्शियम के मुख्य स्रोत
🍎आहारी रेशे तथा रूक्षांश
रूक्षांश हमें पादप उत्पाद जैसे साबुत अनाज, दाल, आलू ,ताजे फल और सब्जियों से मिलते हैं । रूक्षांश हमारे शरीर को कोई पोषक प्रदान नहीं करते, फिर भी यह हमारे भोजन का आवश्यक भाग है और इसका आयतन बढ़ा देते हैं । रूक्षांश बिना पचे भोजन को शरीर से बाहर निकालने का कार्य करते हैं।
🍎जल
जल भोजन में उपस्थित पोषक तत्व को अवशोषित करने में हमारे शरीर की सहायता करता है । यह अपशिष्ट पदार्थों जैसे मुत्र , पसीने को शरीर से निकालने में सहायता करता है।
🍎संतुलित आहार
ऐसा भोजन जिसमें उचित मात्रा मे सभी पोषक तत्व , रूक्षांश तथा जल हो उसे संतुलित आहार या संतुलित भोजन कहते हैं।
🍎फल तथा सब्जियों को धोने वह पकाने का उचित तरीका
•फल तथा सब्जियों को कभी भी छिलका उतारकर नहीं धोना चाहिए उसे विटामिन नष्ट हो जाते हैं
•चावल तथा दालों को बार-बार नहीं धोना चाहिए उससे विटामिन और खनिज लवण अलग हो जाती है
•भोजन को अधिक पकाना चाहिए ।पके हुए भोजन से जल नहीं फेंकना चाहिए, उसमें प्रोटीन तथा खनिज लवण होते हैं।
•पकाने से विटामिन सी नष्ट हो जाता है इसलिए कच्चे फल  सेवन करें।
🍎अभाव जन्य रोग
     वे रोग जो लंबी अवधि तक पोषक के अभाव के कारण होते हैं ।उन्हें अभाव जन्य रोग कहते हैं।
कुछ अभाव जन्य रोग निम्न प्रकार से है
पोषक तत्वों की कमी से होने वाले अन्य रोग है:-
•प्रोटीन की कमी से वृद्धि का रुकना, चेहरे पर सूजन, बालों के रंग का उड़ना, त्वचा की बीमारियां और पेचिश आदि रोग हो जाते हैं।
•यदि प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट्स दोनों की लंबे समय तक कमी रहे, तो वृद्धि पूरी तरह से रुक जाएगी । व्यक्ति दुबला पतला हो जाएगा और शरीर कमजोर हो जाएगा।
•अभाव जन्य रोगों से बचने के लिए हमें संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।
        -------------------

अभ्यास के प्रश्न उत्तर
1 हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए
उत्तर
हमारे भोजन में मुख्य पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा ,विटामिन तथा खनिज लवण हैं। 

2 निम्नलिखित के नाम लिखिए।
उत्तर
क  पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं    कार्बोहाइड्रेट
ग   पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक है ।   प्रोटीन
घ  वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है । विटामिन A
ड  वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।  कैल्शियम

3 ऐसे दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं।
उत्तर
क  वसा  :  मूंगफली, घी।
ख  मंड    : गेहूं, गन्ना, गुड।
ग   आहारी रेशे : टमाटर, खीरा, ककड़ी।
घ  प्रोटीन  :  मूंग, चना।

इनमें सही कथन को ✔️ कीजिए।
क  केवल चावल खाने से हम अपने शरीर को पोषण आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। ❌
ख  संतुलित आहार खाकर अभाव जन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है। ✔️
ग  शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। ✔️
घ  शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मास पर्याप्त है। ❌

5  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
क 
रिकेट्स विटामिन डी के अभाव से होता है।
ख 
विटामिन बी की कमी से बेरी बेरी नामक रोग होता है।
ग 
विटामिन सी के अभाव से स्कर्वी  नामक रोग होता है।
घ 
हमारे भोजन में विटामिन ए की अभाव से रतौंधी होता है।
          
        -------------------

कोई टिप्पणी नहीं

if u have any issue please let me know

Blogger द्वारा संचालित.