कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 2 वस्तुओं का समूह बनाना
कक्षा 6 विज्ञान
पाठ 2 वस्तुओं का समूह बनाना
(Written by B R KAPOOR)
पाठ की मुख्य दक्षताएं:
इस पाठ के अंत तक विद्यार्थी इन दक्षताओं को प्राप्त कर सकेगा।
602 : पदार्थों के गुणों तथा संरचना के आधार पर पदार्थों में विभेद कर सकेगा
603 : अवलोकन योग्य गुणों के आधार पर पदार्थों को वर्गीकृत कर सकेगा । विलय, अविलय , पारदर्शी, पारदर्शी तथा पारभासी वस्तुओं के बारे में जान सकेगा।
610 : वैज्ञानिक अवधारणा की समझ से वस्तुओं को वर्गीकृत कर सकेगा।
मुख्य परिभाषाएं:
1 पदार्थ
ऐसी कोई भी वस्तु जिस में भार हो और स्थान घेरे उसे पदार्थ कहते हैं। जैसे वायु, लकड़ी, पानी आदि।
2 पदार्थों के गुण
पदार्थों में अनेक गुण होते हैं। जिसके कारण हम उनको अलग-अलग समूह में रख सकते हैं। जैसे दिखावट, कठोरता आदि।
3 धुतिमय पदार्थ
ऐसे पदार्थ जिनको रगड़ कर उनमें चमक आ जाए उन्हे धुतिमय या चमकीला पदार्थ कहते हैं। जैसे लोहा, तांबा, सोना, चांदी आदि।
4 धुतिहीन पदार्थ
ऐसे पदार्थ जिन को रगड़ कर चमक न आए उन्हें धुतिहीन पदार्थ कहते हैं। जैसे लकड़ी ,पत्थर, कोयला आदि।
5 कोमल पदार्थ
ऐसे पदार्थ जिन को आसानी से संपीड़ित अथवा दबाया या खरोचा जा सके उन्हें कोमल पदार्थ कहते हैं। जैसे रूई आदि।
6 कठोर पदार्थ
ऐसे पदार्थ जिन को संपीड़ित या दबाया ना जा सके उन्हें कठोर पदार्थ कहते हैं। जैसे लकड़ी,पत्थर आदि।
7 विलय पदार्थ
ऐसे पदार्थ जो आसानी से पानी में घुल जाए उन्हें विलय पदार्थ कहते हैं। जैसे चीनी,नमक आदि।
8 अविलय पदार्थ
ऐसे पदार्थ जो पानी में ना घुल सकें उन्हें अविलेय पदार्थ कहते हैं। जैसे सरसों का तेल, नारियल तेल आदि।
9 तैरने वाले पदार्थ
ऐसे पदार्थ जो पानी में तैर सके। उन्हें जल में तैरने वाले पदार्थ कहते हैं। जैसे सुखी लकड़ी आदि।
10 जल में डूबने वाले पदार्थ
ऐसे पदार्थ जो पानी में डूब जाते हैं। उन्हें डूबने वाले पदार्थ कहते हैं। जैसे लोहा, पत्थर आदि।
11 पारदर्शी पदार्थ
ऐसे पदार्थ जिनके आर पार आसानी से देखा जा सके। उन्हें पारदर्शी पदार्थ कहते हैं। जैसे कांच, जल, वायु आदि।
12 अपारदर्शी पदार्थ
ऐसे पदार्थ जिनके आर पार ना देखा जा सके। उन्हें अपारदर्शी पदार्थ कहते हैं। जैसे लकड़ी, दीवार आदि।
13 पारभासी पदार्थ
ऐसे पदार्थ जिनके आर पार धुंधला दिखाई देता है। उन्हें पारभासी पदार्थ कहते हैं। जैसे तेल लगा कागज आदि।
पाठ 4 अभ्यास के प्रश्न
1 प्रश्न: लकड़ी से बनाई जा सकने वाली 5 वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर : 1 कुर्सी 2 चारपाई 3 मेज 4 दरवाजा 5 खिड़की।
2 प्रश्न:: निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए: कांच की प्याली ,प्लास्टिक का खिलौना ,स्टील का चम्मच ,सूती कमीज।
उत्तर: कांच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच।
3 प्रश्न:: निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है।
वस्तुएं पदार्थ
पुस्तक कांच
गिलास लकड़ी
कुर्सी। कागज
खिलौना चमड़ा
जूते। प्लास्टिक
उत्तर: वस्तुएं पदार्थ
पुस्तक कागज
गिलास कांच
कुर्सी लकड़ी
खिलौना प्लास्टिक
जूते चमड़ा
4 प्रश्न: नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए:
क पत्थर पारदर्शी होता है जबकि कांच अपारदर्शी होता है।
ख नोटबुक में धुति (चमक) होती है जबकि रबड़ में नहीं है
ग चाक जल में विलीन हो जाता है।
घ लकड़ी का टुकड़ा जल में तैरता है।
ड़ चीनी जल में विलय नहीं होती।
च तेल जल के साथ मिश्रणीय है।
छ बालू या रेत जल में नि:शादित(बैठ) हो जाता है
ज सिरका जल में विलीन हो जाता है।
उत्तर: क असत्य ,ख असत्य, ग असत्य, घ सत्य, ड़ असत्य, च असत्य, छ सत्य, ज सत्य।
5 प्रश्न: नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए है:
जल, बास्केटबॉल, संतरा चीनी, ग्लोब, सेब, तथा मिट्टी का घड़ा
इनको इस प्रकार सुमेलित कीजिए:
(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियां।
(ख) खाद्य तथा अखाद्य।
उत्तर: (क) गोल आकृतियां :बास्केटबॉल ,संतरा ,ग्लोब, सेब, मिट्टी का घड़ा।
अन्य आकृतियां: चीनी, जल।
(ख) खाद्य पदार्थ :जल, संतरा, चीनी ,सेब।
अखाद्य पदार्थ: बास्केटबॉल ,ग्लोब, मिट्टी का घड़ा।
6 प्रश्न:जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाएं जांच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं।
उत्तर: पानी में तैरने वाली वस्तुएं हैं। लकड़ी, प्लास्टिक, पत्तियां,सरसों का तेल आदि।
हां यह वस्तुएं तेल या मिट्टी के तेल पर तैर सकती हैं।
7 प्रश्न: निम्नलिखित समूह में मेल ना खाने वाला ज्ञात कीजिए
क कुर्सी, पलंग, बच्चा, अलमारी।
ख गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल।
ग एल्युमीनियम, आयरन, तांबा, चांदी, रेत।
च चीनी, नमक, रेत, कॉपर, सल्फेट।
उत्तर: क बच्चा, ख नाव, ग रेत, घ रेत।
-------------------

Post a Comment