कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा अध्याय 4 चुंबकों को जाने
कक्षा 6 विज्ञान जिज्ञासा पाठ्य पुस्तक अध्याय 4 चुंबकोंक जाने
### 🔤 **प्रमुख शब्दों की परिभाषाएँ**
1. **आकर्षण (Attraction)**
जब कोई चुंबक किसी वस्तु को अपनी ओर खींचता है, तो इस क्रिया को आकर्षण कहते हैं।
2. **छड़ चुंबक (Bar Magnet)**
एक सीधे छड़ (छड़ी) के आकार का चुंबक, जिसके दोनों सिरों पर उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव होते हैं।
3. **चुंबकीय दिक्सूचक (Magnetic Compass)**
एक उपकरण जिसमें चुंबकीय सुई होती है और जो सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर संकेत करती है।
4. **चुंबकीय पदार्थ (Magnetic Materials)**
वे पदार्थ जो चुंबक द्वारा आकर्षित होते हैं, जैसे – लोहा, निकल, कोबाल्ट आदि।
5. **अचुंबकीय पदार्थ (Non-Magnetic Materials)**
वे पदार्थ जो चुंबक द्वारा आकर्षित नहीं होते, जैसे – लकड़ी, प्लास्टिक, काँच, रबर आदि।
6. **चुंबक का उत्तरी ध्रुव (North Pole of Magnet)**
चुंबक का वह सिरा जो दिक्सूचक में सदैव उत्तर दिशा की ओर इंगित करता है।
7. **प्रतिकर्षण (Repulsion)**
जब चुंबक के समान ध्रुव (जैसे उत्तर-उत्तर या दक्षिण-दक्षिण) एक-दूसरे को दूर धकेलते हैं, तो उसे प्रतिकर्षण कहते हैं।
8. **वलय चुंबक (Ring Magnet)**
गोल आकार (अंगूठी जैसे) का चुंबक जिसमें ध्रुव किनारों पर होते हैं।
9. **चुंबक का दक्षिणी ध्रुव (South Pole of Magnet)**
चुंबक का वह सिरा जो सदैव दक्षिण दिशा की ओर इंगित करता है।
10. **U आकार चुंबक (U-shaped Magnet)**
U के आकार का चुंबक जिसके दोनों सिरों पर उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव होते हैं। इसका उपयोग मजबूत आकर्षण के लिए किया जाता है।
आईए और अधिक सीखें
अभ्यास के प्रश्न उतर पेज नंबर 72
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-(क) दो चुंबकों के विपरीत ध्रुव एक-दूसरे को ……………………………. करते हैं, जबकि समान ध्रुव एक-दूसरे को ……………………………… करते हैं।
(ख) वे पदार्थ जो चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं, कहते हैं। उन्हें ………………………. करते हैं।
(ग) चुंबकीय दिक्सूचक की सुई …………………………….. दिशा में ही ठहरती है।
(घ) चुंबक में सर्वदा ………………………. ध्रुव होते हैं।
उत्तर:
(क) आकर्षित, प्रतिकर्षित
(ख) चुंबकीय पदार्थ;
(ग) N – S;
(घ) दो।
निम्नलिखित कथन सत्य (✓) हैं या असत्य (✗):
(क) किसी चुंबक को टुकड़ों में तोड़कर एक ध्रुव प्राप्त किया जा सकता है। []
(ख) चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। []
(ग) जब किसी छड़ चुंबक को लौह रेतन के पास लाया जाता है, तो अधिकांश लौह रेतन उसके बीच में चिपक जाता है। []
(घ) स्वतंत्र रूप से लटका हुआ छड़ चुंबक हमेशा उत्तर – दक्षिण दिशा की ओर इंगित करता है। []
उत्तर:
(क) असत्य (✗)
(ख) सत्य (√)
(ग) असत्य (✗)
(घ) सत्य (√)
प्रश्न 3.
स्तंभ I में विभिन्न स्थितियाँ दर्शाई गई हैं, जिनमें एक चुंबक का कोई एक ध्रुव दूसरे चुंबक के किसी ध्रुव के निकट स्थित होता है। स्तंभ II में विभिन्न स्थितियों के लिए उनके बीच होने वाली अंतःक्रिया दर्शाई गई है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर:
| स्तंभ I | स्तंभ II |
| N – N | प्रतिकर्षण |
| N – S | आकर्षण |
| S – N | आकर्षण |
| S – S | प्रतिकर्षण |
अथर्व ने एक प्रयोग किया जिसमें उसने एक छड़ चुंबक लिया और उसे स्टील की पिनों के ढेर पर घुमाया (चित्र 4.15 )।
आपके अनुसार तालिका 4.3 (पाठ्यपुस्तक में देखें) में दिए गए अवलोकनों के समुच्चय में से कौन-सा विकल्प संभवतः उसका वास्तविक अवलोकन है?
(i) उनके अवलोकन का सही विकल्प है।
स्थिति क (उत्तरी ध्रुव) : उच्च आकर्षण।
स्थिति ख (मध्य) : कम आकर्षण।
स्थिति ग (दक्षिणी ध्रुव) : उच्च आकर्षण।
चुंबकीय बल ध्रुवों पर सबसे अधिक होता है और मध्य में सबसे कम होता है।
प्रश्न 5.
रेशमा ने बाजार से तीन एकसमान धातु की छड़ें खरीदीं। इनमें से दो छड़ें चुंबक थी और एक लोहे का टुकड़ा था। बिना किसी अन्य सामग्री का उपयोग किए, वह कैसे पहचानेगी कि तीनों में से कौन-सी दो छड़ें चुंबक हो सकती हैं?
उत्तर:
रेशमा चुंबकीय आकर्षण की गतिविधि से पहचान सकती है।
एक छड़ लें और उसे दूसरी छड़ के पास रखें।
- यदि एक छड़ ध्रुवों की दिशा बदलकर दूसरी छड़ द्वारा आकर्षित होती है, इसका अर्थ है कि एक छड़ लोहे की है, बाकी दो चुंबकीय छड़ें हैं।
- यदि एक छड़ ध्रुवों की दिशा बदलकर प्रतिकर्षित और आकर्षित होती है, तो वह छड़ और दूसरी दोनों छड़ चुंबकीय छड़ हैं और तीसरी छड़ लोहे की है।
प्रश्न 6.
आपको एक चुंबक दिया गया है जिस पर ध्रुवों की पहचान अंकित नहीं है। आप एक अन्य चुंबक जिस पर ध्रुव अंकित हैं की सहायता से दिए गए चुंबक के ध्रुवों का पता कैसे लगा सकते हैं?
उत्तर:
जब हम चिह्नित चुंबक (A) को अचिह्नित चुंबक (B) की ओर लाते हैं, तो ये निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं :
- यदि (A) के उत्तरी ध्रुव को (B) की ओर लाया जाए और दोनों चुंबक एक दूसरे को प्रतिकर्षित करें, तो वह उस चुंबक का उत्तरी ध्रुव होगा और दूसरा दक्षिणी ध्रुव होगा ।
- यदि (A) के दक्षिणी ध्रुव को (B) की ओर लाया जाए और दोनों चुंबक एक दूसरे को आकर्षित करें, तो वह उस चुंबक का उत्तरी ध्रुव होगा और दूसरा दक्षिणी ध्रुव होगा ।
प्रश्न 7.
एक छड़ चुंबक पर उसके ध्रुवों को दर्शाने के लिए कोई चिह्न अंकित नहीं है। आप किसी अन्य चुंबक का उपयोग किए बिना यह कैसे पता लगाएँगे कि उसका उत्तरी ध्रुव किस छोर पर स्थित है?
उत्तर:
हम इसे स्वतंत्र रूप से लटकाकर ध्रुवों का निर्धारण कर सकते हैं।
स्वतंत्र रूप से लटकाया गया चुंबक विरामावस्था में उत्तर- दक्षिण दिशा में रुकता है। चुंबक का वह सिरा जो उत्तर दिशा में (उत्तरोन्मुखी) रुका हुआ है, चुंबक का उत्तरी ध्रुव है और दूसरा (दक्षिणोन्मुखी) दक्षिणी ध्रुव है।
प्रश्न 8.
यदि पृथ्वी स्वयं एक चुंबक है तो क्या आप चुंबकीय दिक्सूचक से दिशा देखकर पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुवों का अनुमान लगा सकते हैं?
उत्तर:
- हाँ, हम अनुमान लगा सकते हैं।
- चुंबकीय दिक्सूचक को क्षैतिज रूप से रखें, कंपास सुई का बायाँ छोर पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव है और कंपास सुई का दायाँ छोर पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव हैं।
प्रश्न 9.
एक मिस्त्री पेंचकस की सहायता से एक यंत्र की मरम्मत कर रहा था लेकिन स्टील के पेंच बार-बार नीचे गिर रहे थे। इस अध्याय में आपने जो सीखा है, उसके आधार पर मिस्त्री की समस्या को हल करने का उपाय सुझाइए।
उत्तर:
चुंबकीय पेंचकस का उपयोग पेंचकस से पेंच को बाहर गिरने और उपकरण या कार्यस्थल के दुर्गम क्षेत्रों में गिरने से रोकने के लिए किया जा सकता है।
प्रश्न 10.
दो वलय चुंबक, ‘क’ और ‘ख’, चित्र 4.16 (पाठ्यपुस्तक में देखें) में दर्शाए अनुसार व्यवस्थित हैं। यह देखा गया है कि चुंबक ‘क’ नीचे की ओर नहीं जाता है। इसका संभावित कारण क्या हो सकता है? किसी भी चुंबक को बिना धकेले चुंबक ‘क’ को चुंबक ‘ख’ के संपर्क में लाने का उपाय सुझाइए।
उत्तर:
- संभावित कारण यह है कि दोनों चुंबक एक दूसरे के सामने समान ध्रुवों पर स्थित हैं, जिससे उनके बीच प्रतिकर्षण होता है।
- चुंबक ‘क’ और ‘ख’ को विपरीत ध्रुवों पर व्यवस्थित करें, वे एक दूसरे को बिना धकेले आकर्षित करते हैं।
तीन छड़ चुंबकों को चित्र 4.17 में दर्शाए अनुसार एक मेज पर व्यवस्थित किया गया है। एक सिरे (5) की ध्रुवता आपको दी गई है। अब आप बताइए कि चुंबकों के सिरों 1, 2, 3, 4 और 6 पर ध्रुवता N या S में क्या-क्या है?
उत्तर:

Post a Comment