पाठ योजना: सजीव जगत में विविधता कक्षा: 6 ,विषय:विज्ञान, अध्याय: संजीव जगत में विविधता
### पाठ योजना: सजीव जगत में विविधता
**कक्षा:** 6
**विषय:** विज्ञान
**अध्याय:** संजीव जगत में विविधता
**समय:** 30 मिनट
**स्कूल:** GHS GOBINDPURI
अध्यापक : बरखाराम (BR KAPOOR)
---
### उद्देश्य (Learning Objectives):
पाठ के अंत तक विद्यार्थी:
1. संजीव जगत में विभिन्न प्रकार के पौधों और जीवों की पहचान कर सकेंगे।
2. पौधों के एकबीजपत्री और द्विबीजपत्री वर्गीकरण को समझ सकेंगे।
3. जलीय और थलीय आवास की विशेषताएँ समझ सकेंगे।
4. अनुकूलन की अवधारणा को समझकर उदाहरण दे सकेंगे।
5. जैव विविधता का महत्व जान सकेंगे।
---
### पूर्व ज्ञान (Prior Knowledge):
- जीवों और पौधों के सामान्य परिचय।
- पौधों और जीवों के आवास के बारे में सामान्य जानकारी।
---
### सामग्री (Materials Required):
- स्मार्ट बोर्ड
- पौधो के पत्ते तथा जड़ आदि
- पाठ्यपुस्तक और नोटबुक
---
### शिक्षण विधि (Teaching Methodology):
- वार्तालाप (Discussion)
- प्रश्नोत्तर (Q&A)
- चित्रों के माध्यम से समझाना
- समूह चर्चा
### पाठ का प्रस्तुतीकरण (Lesson presentation):
**प्रारंभ (5 मिनट):**
- छात्रों से पूछुंगा कि:
वे अपने आस-पास कौन-कौन से पौधे और जानवर देखते हैं?
- संक्षेप में बताएं कि संजीव जगत में बहुत विविधता होती है।
**मध्य (20 मिनट):**
1. **संजीव जगत में विविधता:**
- पौधों और जीवों की विभिन्नता के उदाहरण दुंगा।
- जलीय और थलीय आवास का परिचय ।
2. **पौधों का वर्गीकरण:**
- एकबीजपत्री और द्विबीजपत्री पौधों की पहचान।
- पत्तियों के शिरा-विन्यास के प्रकार (समांतर और जालिकारूपी)।
- उदाहरण बीज,पत्ते के माध्यम से समझाऊंगा।
3. **अनुकूलन:**
- अनुकूलन क्या है, उदाहरण के साथ समझाऊंगा (जैसे मरुस्थल में कैक्टस का अनुकूलन)।
4. **जैव विविधता का महत्व:**
- संक्षेप में जैव विविधता का कारण और महत्व समझाऊंगा।
**अंत (5 मिनट):**
- छात्रों से प्रश्न पूछकर समझ की जाँच करेंगे।
- छोटे समूहों में चर्चा कराएंगे कि वे कौन-कौन से पौधे और जीव अपने आसपास देखते हैं।
- होमवर्क दें: "अपने आस-पास के तीन पौधों और जानवरों का चित्र बनाकर उनके आवास और अनुकूलन लिखो।"
---
नोट:
### आकलन (Assessment):
- मौखिक प्रश्नोत्तर
- चित्र आधारित प्रश्न
- होमवर्क की जांच
---
### अतिरिक्त गतिविधियाँ:
- स्कूल परिसर में पौधों और जीवों का अवलोकन करवा सकता हूं।

Post a Comment