Best notes of study material of science in hindi and english of class 6th, 7th, 8th .

कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 3 तंतु से वस्त्र तक class 6 science Tantu se vastra Tak


कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 16 कचरा संग्रहण एवं निपटान अभ्यास के प्रश्न उत्तर

# तंतु किसे कहते हैं?
उत्तर : धागा पतली लड़ियों से बना होता है। इन लड़ियों को तंतु कहते हैं।
# तंतु कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर : तंतु दो प्रकार के होते हैं:
प्राकृतिक तंतु :
ऐसे तंतु जो पेड़-पौधे और जीव जंतुओं से प्राप्त होते हैं। उन्हें प्राकृतिक तंतु हैं। जैसे  रूई, जूट पौधों से प्राप्त होते हैं, रेशम तथा ऊन जंतुओं से मिलते हैं।
संश्लिष्ट तंतु :
ऐसे तंतु का निर्माण पादप या जंतु से नहीं किया जाता, उन्हें संश्लिष्ट तंतु कहते हैं । जैसे पॉलिएस्टर, नायलॉन, ऐक्रेलिक आदि संश्लिष्ट तंतु के उदाहरण हैं।
कपास गोलक 
कपास पौधे के फल को कपास गोलक कहते हैं। यह नींबू के आकार का होता है। इसी से हमें कपास या रुई के तंतु तथा बिनौले मिलते हैं।
कपास का ओटना
कपास गोलक से कपास को हाथ द्वारा प्राप्त करना किया जाता है इसके पश्चात कपास के बीजों को कंकतन द्वारा अलग किया जाता है। इस प्रक्रिया को कपास का ओटना कहते हैं ।
जूट या पटसन
पटसन तंतु को पटसन पौधे के तने से प्राप्त किया जाता है। इसकी खेती वर्षा ऋतु में की जाती है। पटसन तंतु से पहले धागा बनाया जाता है।
कताई किसे कहते हैं
तंतु से धागा बनाने की प्रक्रिया को कतई कहते हैं इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास पास आ जाते हैं और धागा बन जाता है। कताई के यंत्र तकली, चरखा तथा मशीनें  है।
भारत सरकार ने 1956 में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का गठन किया। जो खादी वस्त्रों का निर्माण करता है।
धागे से वस्त्र बनाने की विधियां हैं।
बुनाई 
धागों के दो सैटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं। बुनाई करघों पर की जाती है।
बंधाई 
जब एक धागे से वस्त्र के एक भाग का निर्माण किया जाता है। जैसी स्वेटर की बुनाई। यह बुनाई हाथों से तथा मशीनों के द्वारा की जाती है।
दोनों प्रकार की बुनाई का उपयोग विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है।
वस्त्र का इतिहास प्राचीन समय में लोग वृक्षों की छाल, बड़ी-बड़ी पत्तियां, जंतुओं का चमड़ा आदि से शरीर को ढकते थे।
खेती आरंभ होने के पश्चात वस्त्र निर्माण का कार्य आरंभ हुआ
मिस्र में रूई तथा फ्लेक्स की खेती नील नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों में की जाती थी
विभिन्न प्रकार के सिलाई यंत्रों के आविष्कार के बाद हम वस्तुओं का निर्माण बहुत अधिक करने लग गए।

अभ्यास के प्रश्न उत्तर
प्रश्न एक
निम्नलिखित तंतुओ को  प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर
प्राकृतिक तंतु 
ऊन, रूई, रेशम, पटसन।
कृत्रिम या संश्लिष्ट तंतु 
नायलॉन, पॉलिएस्टर।
प्रश्न दो
नीचे दिए गए कथन सत्य है अथवा असत्य उल्लेख कीजिए।
उत्तर
क  तंतुओं से धागा बनता है सत्य
  कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है सत्य
  जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है। असत्य
घ  रुई से बिनोले हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं  सत्य
ड  धागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
 असत्य
च  रेशम तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।  असत्य
छ  पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है असत्य
प्रश्न 3 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर
क  कपास तथा पटसन से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
ख  ऊन तथा रेशम जान्तव तंतु हैं।
प्रश्न 4 रूई तथा पटसन पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं
उत्तर रूई कपास के पौधे के फल से प्राप्त होती है तथा पटसन पादप के तने से प्राप्त होता है।
प्रश्न 5 नारियल तंतु से बनने वाली 2 वस्तुओं के नाम लिखिए
उत्तर पायदान, दरिया, रस्सी आदि।
प्रश्न छ  तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर 
तंतु से धागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास पास आ जाते हैं और धागा बन जाता है। कताई के यंत्र तकली, चरखा तथा मशीनें  है।

कोई टिप्पणी नहीं

if u have any issue please let me know

Blogger द्वारा संचालित.