Ls. 14 कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 14 जल अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 14 जल अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 14 के लिए एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 6 विज्ञान के लिए एनसीईआरटी समाधान
बोर्ड सीबीएसई cbse hbsc
पाठ्यपुस्तक एनसीईआरटी
एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक अभ्यास
अभ्यास के प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1
नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(ए) जल को वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को ______ कहा जाता है।
वाष्पीकरण
(बी) जल वाष्प को जल में बदलने की प्रक्रिया को ______ कहा जाता है।
संघनन
(सी) एक वर्ष या अधिक समय के लिए वर्षा नहीं होने से उस क्षेत्र में ______ हो सकता है।
उत्तर:
सूखा
(डी) अत्यधिक वर्षा से ______आती है।
उत्तर:
पानी की बाढ़
प्रश्न 2
निम्नलिखित में से प्रत्येक के लिए बताएं कि क्या यह वाष्पीकरण या संघनन के कारण है:
(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदें दिखाई देती हैं।
(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करते समय भाप का उठना।
(ग) सर्दियों की सुबह में कोहरा दिखाई देना।
(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद ब्लैकबोर्ड सूख जाता है।
(ङ) गर्म छड़ पर जल छिड़कने से भाप उठती है।
उत्तर :
(क) संघनन
(ख) वाष्पीकरण
(ग) संघनन
(घ) वाष्पीकरण
(ड) वाष्पीकरण
प्रश्न 3
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य हैं।
(क) जल वाष्प केवल मानसून के दौरान हवा में मौजूद है।
उत्तर:
गलत
(ख) जल महासागरों, नदियों और झीलों से हवा में वाष्पित हो जाता है, लेकिन मिट्टी से नहीं।
उत्तर:
गलत
(ग) जल के वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं।
उत्तर:
सही
(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में होता है।
उत्तर:
गलत
(ङ) वायु की ऊपरी परतों में जहां यह और अधिक ठंडी होती है जलवाष्प संगठित होकर छोटी छोटी जलकणिकाएं बनाती हैं।
उत्तर:
सही।
प्रश्न 4.
मान लीजिए आप अपनी स्कूल यूनिफॉर्म को वर्षा वाले दिन जल्दी से सुखाना चाहते हैं। अंगीठी या हीटर के पास फैलाने से क्या मदद मिलेगी? अगर हाँ तो कैसे?
उत्तर :
हां। अंगीठी या हीटर के पास वर्दी फैलाने से सूखने में मदद मिलेगी क्योंकि अंगीठी या हीटर के पास तापमान बहुत अधिक होता है और इसलिए पानी के वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज होती है। इससे वर्दी जल्दी सूख जाएगी।
प्रश्न 5.
फ्रिज से पानी की ठंडी बोतल निकालकर टेबल पर रख दें। कुछ देर बाद आप इसके चारों ओर पानी की छोटी-छोटी बुंदे देखते हैं। क्यों?
पानी की ठंडी बोतल के चारों ओर की हवा ठंडी हो जाती है और उसमें मौजूद जलवाष्प ठंडी बोतल के संपर्क में आने से संघनित हो जाता है। जो बोतल के चारों ओर पानी की बुंदों के रूप में इकट्ठा हो जाता है।
प्रश्न 6.
अपने चश्मे के लेंस को साफ करने के लिए लोग अक्सर अपने चश्मे को गीला करने के लिए उस पर सांस छोड़ते हैं। समझाएं कि चश्मा गीला क्यों हो जाता है।
जब हम सांस छोड़ते हैं तो छोड़ी गई वायु के साथ जलवाष्प भी बाहर निकलता है। यह जल वाष्प चश्मे के लैंस के संपर्क में आने पर उन्हें गीला कर देता है। जिससे लेंस आसानी से साफ हो जाते हैं।
प्रश्न 7.
बादल कैसे बनते हैं?
सूर्य की गर्मी से धरती पर पड़े जल के जलवाष्प बन जाती हैं । जब जलवाष्प युक्त वायु ऊपर की ओर चलती है, तो वह ठंडी होती जाती है। पर्याप्त ऊंचाई पर हवा इतनी ठंडी हो जाती है, कि उसमें मौजूद जलवाष्प संघनित होकर पानी की छोटी-छोटी जल कणिकाओं का रूप धारण कर लेती है। यही छोटी-छोटी जल कणिकाओं हवा में तैरती रहती हैं और बादल बनाती हैं। यह जल कणिकाएं आपस में मिलकर वर्षा की बूंदों के रूप में धरती पर गिरने लग जाती है। जिससे वर्षा होती है।
प्रश्न 8.
सूखा कब पड़ता है?
उत्तर :
किसी स्थान पर लंबे समय जैसे 3,4 वर्ष तक वर्षा नहीं होती है। तो वहां सूखा या आकाल पड़ जाता है।
हम उम्मीद करते हैं,
कि एनसीईआरटी सोलूशन्स क्लास 6 विज्ञान चैप्टर 14 जल आपके लिए मददगार साबित होंगे। यदि आपके पास कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 14 जल के एनसीईआरटी समाधान के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो नीचे एक टिप्पणी छोड़ें और हम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेंगे।

Post a Comment